दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना के लिए अपाचे हेलीकॉप्टरों की पहली खेप के आगमन से देश की रक्षा क्षमताओं को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये उन्नत हेलीकॉप्टर सेना विमानन विंग की, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण इलाकों में परिचालन क्षमता को बढ़ाएँगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला यह एक गौरवशाली क्षण है।
अपाचे हेलीकॉप्टरों के आगमन से देश की रक्षा क्षमताओं को मज़बूती मिलेगी : रक्षा मंत्री
