केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- भारत प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा

 दिल्ली:- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा। नई दिल्ली में फिक्की की 98वीं वार्षिक आम बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि सरकार वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नवाचार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने एक समृद्ध और विकसित देश के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास के महत्व पर बल दिया।  पीयूष गोयल ने कहा कि कार्यबल को सही…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अल-फलाह समूह से जुड़े 25 से ज़्यादा परिसरों की तलाशी ली

Delhi:- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अल-फलाह समूह से जुड़े 25 से ज़्यादा परिसरों की तलाशी ली। यह तलाश अभियान वित्तीय अनियमितताओं, शैल कंपनियों के इस्तेमाल, आवास संस्थाओं और धन शोधन की चल रही जाँच का हिस्सा है। निदेशालय ने कहा है कि वह समूह से जुड़ी नौ शैल कंपनियों की जाँच कर रही है, जो सभी एक ही पते पर पंजीकृत हैं। अल-फलाह ट्रस्ट और संबंधित संस्थाओं की भूमिका की जाँच की जा रही है। इसके अतिरिक्‍त विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्‍ट्रीय…

Read More

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 19 बांग्‍लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली:- भारतीय तटरक्षक बल ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में बांग्‍लादेश की तीन नौका और चालक दल सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। तटरक्षक बल के अनुसार बीते शनिवार और रविवार को इन नौकाओं ने बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम का उल्लंघन किया। तटरक्षक बल ने कहा कि चालक दल सदस्यों के पास भारत के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने का वैध परमिट नहीं था। नौकाओं और पकड़े गए लोगों को कार्रवाई के लिए समुद्री पुलिस को…

Read More

अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर मिलने की घटना

अलीगढ़:- 16 नवम्बर 2025 को थाना बन्नादेवी को वरिष्ठ रेलखंड अभियंता से सूचना मिली कि अलीगढ़-महरावल रेलवे ट्रैक के पास एक छोटा सिलेंडर पड़ा हुआ है, जो पूरी तरह खाली था। इस सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सिलेंडर को कब्जे में लेकर आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, कमलेश कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। फिलहाल, मौके पर स्थितियां शांत बताई गई हैं और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- नशे को मजबूती से “ना” कहें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से अपील की है कि वो स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ “ना” कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए “ना’’ कहने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कर्मवीरों के सहयोग से आज समाज नशे की भयावह समस्या से मुकाबला करने में सक्षम हो रहा है। उन्होनें कहा कि नशा केवल एक…

Read More

सऊदी अरब बस हादसे में जान गंवाने वाले 45 भारतीय नागरिकों के शव वापस नहीं लाए जाएंगे

Delhi:-सऊदी अरब के मक्का-मदीना हाईवे पर रविवार देर रात हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले 45 भारतीय नागरिकों के शव वापस नहीं लाए जाएंगे। ये सभी उमरा (इस्लामी तीर्थयात्रा) के लिए सऊदी गए थे। तेलंगाना मंत्रिमंडल ने कल फैसला लिया है कि मारे गए लोगों को उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के मुताबिक सऊदी अरब में ही दफनाया जाएगा। हर पीड़ित परिवार से दो लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने सऊदी अरब भेजे जाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिजन को शव भारत वापस लाने या मदीना के जन्नतुल बकी में…

Read More

नक्सल कमांडर “माड़वी हिड़मा” एनकाउंटर में मारा गया

Delhi:- देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में शामिल माड़वी हिड़मा (Madvi Hidma) छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मारेडुमिली जंगल में मंगलवार सुबह हुए एनकाउंटर में मारा गया है। उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का और 4 अन्य नक्सलियों को भी ढेर कर दिया गया है। एक समाचार न्यूज एजेंसीने छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले से इसकी पुष्टि की है। एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को हिड़मा को खत्म करने के लिए 30 नवंबर तक की डेडलाइन दी थी। इसके बाद आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर…

Read More