उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडियो आज भी समाज को जोड़ने, जनजागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक संवाद स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ओहो रेडियो प्रदेश के लोगों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती देगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रेडियो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी अभियानों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को आम नागरिकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता…
Read MoreTag: uttarakhand news
हरेला पर्व पर सीएम धामी का पर्यावरण संदेश, यमकेश्वर में किया पौधरोपण, धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड का भी किया भ्रमण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के पावन अवसर पर पौड़ी गढ़वाल जनपद के यमकेश्वर स्थित मालाग्राम पहुंचकर पौधरोपण किया और प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरित उत्तराखंड का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक…
Read Moreरुद्रपुर में केंद्रीय योजनाओं का लोकार्पण, ‘खेत बचाओ अभियान’ में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM धामी
उत्तराखंड: ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और कृषि भूमि के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने किसानों से आधुनिक…
Read MoreVIDEO: CM पुष्कर सिंह धामी ने शेयर किया माँ उल्का देवी मंदिर का दिव्य वीडियो, श्रद्धालुओं से दर्शन का किया आग्रह
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में स्थित माँ उल्का देवी मंदिर का एक मनमोहक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मंदिर की दिव्यता, आध्यात्मिक वातावरण और आसपास की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है। माँ उल्का देवी मंदिर पिथौरागढ़ की प्रमुख आस्था स्थलों में से एक माना जाता है। घने पहाड़ों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विश्वास और भक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार माँ…
Read Moreउत्तराखंड में दो रहस्यमयी गुमशुदगियां: पिंडारी ग्लेशियर से अभिषेक और दयारा बुग्याल से बबीता लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से दो लोगों के रहस्यमयी ढंग से लापता होने की घटनाओं ने प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। एक ओर नोएडा के 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, वहीं दूसरी ओर रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे दयारा बुग्याल ट्रैक के दौरान लापता हो गई हैं। दोनों मामलों में बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाया जा रहा है। सबसे पहले अभिषेक चौहान के लापता होने का मामला सामने आया। नोएडा निवासी अभिषेक…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- नशे को मजबूती से “ना” कहें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से अपील की है कि वो स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ “ना” कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए “ना’’ कहने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कर्मवीरों के सहयोग से आज समाज नशे की भयावह समस्या से मुकाबला करने में सक्षम हो रहा है। उन्होनें कहा कि नशा केवल एक…
Read More