बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर

नई दिल्लीबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। सीएम ने आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय सात हजार रुपये से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया। आंगनबाड़ी सहायिका का 4 हजार रुपये से 4500 रुपये करने की मंजूरी दे दी गई है, जिसमें 345 करोड़ 19 लाख 20 हजार की राशि भी स्वीकृत मिली है।

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में राजस्व भूमि सुधार विभाग में 3303 राजस्व कर्मचारियों के पदों के भर्ती के लिए मंजूरी मिली है, इसके लिए 131 करोड़ 74 लाख 21368 रुपए की स्वीकृति मिली है। वहीं राज्य के सभी 8053 ग्राम पंचायत में विवाह मंडप का निर्माण कराने के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 50 करोड रुपए देने की स्वीकृति मिली है।

बैठक में फेलोशिप योजना को भी स्वीकृति मिली है। शवदाह गृह की स्थापना और संचालन के लिए 1 रुपये के टोकन राशि पर 33 वर्षों की अवधि के लिए लीज पर देने की स्वीकृत मिली है। मुंगेर जिला में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए 466.49 एकड़ भूमि अधिग्रहण, जीविका मुख्यालय भवन पटना के निर्माण के लिए 73 करोड़ 66 लाख 15000 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत बिहार आकस्मिकता निधि से एक अरब रुपए की राशि की स्वीकृति दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts