लखनऊ में 20 वर्षीय होटल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर

Uttar Pradesh: लखनऊ के चिनहट के विकल्प खंड में स्थित ईशान इन होटल (Ishaan in Hotel) में एक गोलीकांड ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। होटल कर्मचारी 20 वर्षीय दिवाकर यादव की गोली मारकर हत्या (Shot murder) कर दी गई। इस मामले में आकाश तिवारी नाम के शख्स को पुलिस ने कस्टडी में लिया है। चिनहट पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की है। मटियारी निवासी आकाश तिवारी होटल में रुकी हुई गोरखपुर की एक युवती को लेने पहुंचा था। इस दौरान आकाश और होटल कर्मचारी दिवाकर यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस समय आकाश युवती को लेकर होटल से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह उसी युवती के साथ वापस लौटा।

वापस आने पर उसने दिवाकर यादव पर गोली चला दी और भाग निकला। दिवाकर को आनन-फानन मे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश तिवारी को अपनी कस्टडी में लेकर पूछता शुरू कर दी है। होटल कर्मचारी और आकाश तिवारी के बीच क्या विवाद हुआ था,अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने निकल कर नहीं आई है।

Related posts