भारत में 10 वर्षों में 17 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए, 5 करोड़ और रोजगार पैदा करने का लक्ष्य: श्रम मंत्री

दिल्ली: श्रम और रोजगार मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने कहा है कि नई प्रौद्योगिकियां और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने पर भी श्रमशक्ति और कार्यबल हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। नई दिल्‍ली में आज तीसरे वैश्विक औद्योगिक संबंध सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए डॉ.मांडविया ने कहा कि कर्मचारियों के कल्‍याण के लिए उद्योगों, संघों और सरकार के बीच सहयोग महत्‍वपूर्ण है।

उन्‍होंने कहा किे भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार पिछले दशक में 17 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए और कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन में लगभग 16 करोड़ नए पंजीकरण हुए है। डॉ.मांडविया ने कहा कि सरकार का उद्देश्‍य आने वाले पांच वर्षों में पांच करोड़ नई नौकरियां सृजित करना है।

Related posts