दिल्ली: बांग्लादेश विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है और 78 अन्य का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 20 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के विशेष सहायक, मोहम्मद सईदुर रहमान ने आज ढाका में राष्ट्रीय बर्न तथा प्लास्टिक सर्जरी संस्थान में संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

