वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल बने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव

Lucknow: उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने मनोज कुमार सिंह की जगह ली है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं दिया गया। वे 37 साल की सेवा के बाद रिटायर हो चुके हैं। शशि प्रकाश गोयल अब तक कई अहम पदों पर अपनी प्रशासनिक क्षमता का परिचय दे चुके हैं। यूपी की ब्यूरोक्रेसी में उन्हें एक तेज-तर्रार, अनुशासित और नीतिगत फैसलों में कुशल अधिकारी माना जाता है। कौन है एसपी गोयल आइए इस पर भी नजर डालते हैं।

सीएम योगी ने एस.पी. गोयल को राज्य का मुख्य सचिव बनाया है – शशि प्रकाश गोयल 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद पर रहे हैं – सीएम योगी के शुरुआती कार्यकाल से यह सीएम कार्यालय के प्रमुख रहे हैं – एस.पी. गोयल सबसे पहले 1990 में इटावा के असिस्टेंट मजिस्ट्रेट बने – एस.पी. गोयल मेरठ, बहराइच और अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी रहे हैं – देवरिया, मथुरा, इटावा, प्रयागराज और अलीगढ़ के जिलाधिकारी भी रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसपी गोयल को ये जिम्मेदारी ऐसे वक्त में सौंपी है जब प्रदेश विकास, निवेश और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब नई जिम्मेदारी के साथ शशि प्रकाश गोयल पर सुशासन और प्रशासनिक सुधारों को गति देने की बड़ी चुनौती होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts