Lucknow: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर 3 अगस्त को लखनऊ आएंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह यहां अखिल भारतीय ब्रह्मा समाज के 23वें मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल होंगे। अखिल भारतीय ब्रह्मा समाज के मीडिया प्रभारी एचसी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेधावी छात्र सम्मान समारोह चारबाग स्थित रवीन्द्रालय में होगा।
3 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
