लखनऊ: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले लखनऊ नगर निगम के कूड़ा निस्तारण मॉडल और नवाचारों को समझने के लिए भोपाल नगर निगम की टीम बुधवार को लखनऊ पहुंची। वहां की महापौर मालती राय के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसफर स्टेशन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और शिवरी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की व्यवस्थाएं देखीं और समझी।
नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में स्मार्ट सिटी, डिजिटल निगरानी और नागरिक भागीदारी जैसे कई विषयों पर चर्चा हुई। जोन-4 के वेंडिंग ज़ोन का निरीक्षण भी प्रतिनिधिमंडल के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
इस दौरान लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने भोपाल महापौर को लखनऊ के प्रसिद्ध गोलगप्पे भी चखाए। भोपाल की महापौर ने लखनऊ की स्वच्छता प्रणाली को प्रेरणादायक बताया और कई नवाचारों को अपने शहर में अपनाने की बात कही।
🔍 शिक्षा भ्रमण कार्यक्रम
📍 जोन-4, लखनऊभोपाल नगर निगम की माननीय महापौर श्रीमती मालती राय जी एवं उनके प्रतिनिधिमंडल ने आज Lucknow Nagar Nigam के जोन-4 स्थित MRF (Material Recovery Facility) सेंटर एवं ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल को कचरा पृथक्करण,… pic.twitter.com/MCthoU3NTQ
— Lucknow Municipal Corporation (@LMC_Lucknow) August 6, 2025
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले लखनऊ नगर निगम की कार्यशैली और कूड़ा निस्तारण मॉडल को देखने आज भोपाल नगर निगम की माननीय महापौर श्रीमती मालती राय जी अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुँचीं।
इस अवसर पर उपसभापति नगर निगम श्री गिरीश गुप्ता जी, उप नेता पार्षद… pic.twitter.com/DRUXlh4ihx
— Sushma Kharkwal (@Sushma_Kharkwal) August 6, 2025