लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 13-15 अगस्त 2025 का शुभारंभ किया।
लखनऊ में कालिदास मार्ग पर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीयता का यह भाव, प्रगाढ़ता के साथ हर जन तक, हर घर तक पहुंचा है।
उन्होंने कहा यह तिरंगा यात्रा भारत माता, हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक अपने घर पर भारत की आन, बान, शान के प्रतीक तिरंगे को फहराकर इस आजादी के महापर्व का भागीदार बने।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
आइए, हम सभी #HarGharTiranga अभियान के साथ जुड़ें और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी https://harghartiranga.com पर भी अपलोड करें।