आज अलास्का में मिलेंगे ट्रम्प और पुतिन

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में आज मुलाकात होनी है। ये मुलाकात भारतीय समयानुसार 15 अगस्त की रात करीब 1 बजे शुरू होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए किसी समझौते पर पहुंचने के इरादे से अलास्का में होने वाली बैठक में आएंगे।

फॉक्स न्यूज रेडियो के एक शो में ट्रंप ने विश्वास जताया कि पुतिन आश्वस्त हैं कि वह एक डील करेंगे। उन्होंने यह भी माना कि तत्काल युद्धविराम संभव है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन वह शांति समझौते की दिशा में प्रयास करेंगे। वहीं इस मुलाकात से पहले अमेरिकी वित्त विभाग ने रूस पर लगे कुछ प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दी है, ताकि राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच होने वाली शिखर वार्ता की तैयारियों में सहूलियत हो।

 

 

 

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts