हरदोई में स्वतंत्रता दिवस पर एसपी ने किया मेडिकल कॉलेज चेक पोस्ट का उद्घाटन

हरदोई :पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आज हरदोई मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस चेक पोस्ट यानी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया।इस दौरान उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा,मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा और प्रिंसिपल जे बी गोगोई मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था की दृष्टिगत मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया है, यहां पर एक सब इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मेडिकल कॉलेज परिसर में होने वाली छुटपुट घटनाओं पर लगाम लगेगी साथ ही साथ पुलिस चौकी स्थापित होने से मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक समय पुलिस बल की तैनाती रहेगी और किसी भी स्थिति से निपटा जा सकेगा। यहां आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को भी इस पुलिस चौकी से सहायता मिलेगी और क्राइम कंट्रोल में यह पुलिस चौकी काफी अहम साबित होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts