मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में उन्होंने साधु-संतों का सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने 645 करोड़ रुपये की 118 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गिरिराज पर्वत पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी और इसके निर्माताओं को सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म का ध्वज मां गंगा, मां यमुना, गोमाता और गायत्री जैसे प्रतीकों के कारण सदा विश्व का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधाकुंड को तीर्थ स्वरूप उनकी पौराणिक मान्यता के अनुरूप विकसित किया जाएगा
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सीएम योगी ने दी 645 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
