मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज पावन जन्माष्टमी का शुभ आयोजन है। मैं इस अवसर पर देश और दुनिया के अंदर जहां कहीं भी सनातन धर्मावलंबी निवास करते हैं और हमारे कान्हा के प्रति श्रद्धा का भाव रखते हैं उन सबको मैं आज के पावन तिथि की बधाई देता हूं। हमारी सरकार ने तय किया कि हम लोग मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधा कुंड को तीर्थ के रुप में उसकी पौराणिक मान्यता को फिर से बहाल करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना
