विधायक पूजा पाल ने की सीएम योगी से मुलाकात

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 14 अगस्त को विधायक मनोज कुमार पाण्डेय, राकेश सिंह और अभय सिंह के बाद पूजा पाल को भी पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागी विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह जानकारी एक पत्र में दी गई थी।विधायक पूजा पाल ने सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ की न्यायप्रियता और प्रदेश का कानून व्यवस्था की प्रशंसा की थी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts