RSS विजयादशमी उत्सव पर डॉ. रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाला वार्षिक विजयादशमी उत्सव 2 अक्टूबर नागपुर में आयोजित किया जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जबकि संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य भाषण देंगे। यह आयोजन संघ शताब्दी वर्ष की शुरुआत का प्रमुख कार्यक्रम होगा।

इसकी जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने पोस्ट में लिखा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विजयादशमी उत्सव 2 अक्तूबर, 2025 को प्रातः 7.40 बजे रेशिमबाग, नागपुर में संपन्न होगा। इस अवसर पर भारत के महामहिम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे और सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का मार्गदर्शक उद्बोधन होगा।

सोर्स- एक्स (@RSSorg)

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts