नई दिल्ली: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। मुलाकात की जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।
इस दौरान ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन पुण्यश्लोक बिस्वाल, इसरो के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन और मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक दिनेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने राष्ट्रपति के साथ अंतरिक्ष में अपने अनुभव साझा किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूरी टीम को भविष्य के प्रयासों, विशेषकर गगनयान मिशन के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

