लखनऊ। काकोरी के शीतला माता मंदिर में हिंदू जन सेवा समिति द्वारा सत्संग सुधा माला ‘भक्तमाल कथा’ का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। 12वीं सत्संग सुधा माला मासिक कथा अब तीन दिवस के रूप में परिवर्तित हो चुकी है कथा व्यास करुण कृष्ण दास ने भक्तमाल ग्रंथ नाभादास जी के जीवन चरित्र को बहुत ही सुंदर तरीके से लोगों को श्रवण कराया, कि कैसे भक्ति भगवान का जो प्रेम है वह व्यक्ति अपने निज जीवन में अपना सकता। समिति गत 90 सप्ताह से साप्ताहिक हरिनाम संकीर्तन करती हैं जो प्रत्येक रविवार को प्रातः बेला में होता है। यह साप्ताहिक संकीर्तन प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग स्थान पर आयोजित किया जाता है। तीन दिवसीय इस कथा में मुख्य रूप से डॉ. विपिन, मनोज गुप्ता, कृष्ण चंद्र गुप्ता, राकेश साहू, विष्णुकांत गुप्ता, रवि पांडे, प्रज्वल गुप्ता, विशाल, सनी राठौर, उदय , वेद प्रकाश गुप्ता, सागर राजपूत , अनुज द्विवेदी आदित्य शर्मा सहित क्षेत्रीय भक्त उपस्थित रहे।
