गुजरात: भारी बारिश के कारण साबरमती नदी का बढ़ा जलस्तर

नई दिल्ली: गुजरात में लगातार भारी बारिश और धरोई डैम से पानी छोड़े जाने के चलते साबरमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर में इस बढ़ोतरी को देखते हुए अहमदाबाद स्थित वासणा बैराज के 25 गेट खोल दिए गए हैं और करीब 35,000 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

तेज बहाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद रिवरफ्रंट वॉकवे को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, साबरकांठा और खेड़ा जिलों के नदी किनारे बसे इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं और पूरी तरह सतर्क रहें। हालात पर नजर रखने के लिए आपदा प्रबंधन टीमें तैनात कर दी गई हैं।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts