राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ में आपदा प्रभावित इलाके का किया दौरा

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके में हाल ही में हुई आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और स्थिति की समीक्षा की।

इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सभी नेता किश्तवाड़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

गौरतलब है कि किश्तवाड़ के चशोती गांव में बादल फटने की भीषण घटना में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है। प्रशासन राहत कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दे रहा है।

 

 

Related posts