सेना प्रमुख ने अल्जीरिया के सैन्य प्रशिक्षण प्रमुख से मुलाकात की

नई दिल्ली: अपनी आधिकारिक अल्जीरिया यात्रा के दौरान थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने वहां के सैन्य प्रशिक्षण प्रमुख मेजर जनरल औमारी के साथ बातचीत की। दोनों के बीच प्रशिक्षण पद्धतियों, व्यावसायिक सैन्य शिक्षा, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और अधिकारियों एवं कैडेटों के लिए संभावित आदान-प्रदान कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अल्जीरिया के सैन्य उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की। इस बातचीत का केंद्र भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा उत्पादन, प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग के अवसरों पर रहा। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मज़बूत करने की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

फोटो – सोर्स– एक्स (ADG PI – INDIAN ARMY)

Related posts