नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में विनाशकारी विद्रोह के बाद अब सुशीला कार्की को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। भारत ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि भारत को उम्मीद है कि यह कदम नेपाल में शांति और स्थिरता को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, “हम नेपाल की नई अंतरिम सरकार का स्वागत करते हैं, जिसका नेतृत्व माननीय सुशीला कार्की कर रही हैं। हमें भरोसा है कि यह नेपाल में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेगा।”
भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि एक करीबी पड़ोसी, लोकतांत्रिक साझेदार और लंबे समय से विकास सहयोगी होने के नाते वह नेपाल के साथ मिलकर दोनों देशों और उनके नागरिकों के कल्याण और समृद्धि के लिए काम करता रहेगा।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

