उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में गौ तस्करों ने सोमवार की देर रात एक NEET के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव है। गुस्साई भीड़ ने एक एक गौ तस्कर को पकड़ लिया और उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। गुस्साई भीड़ से गौ तस्करों को छुड़ाने की कोशिश में पुलिस के दो बड़े अधिकारी भी घायल हो गए हैं। जबकि इस घटना के बाद गांववालों में जबरदस्त गुस्सा दिखाई दे रहा है।
गोरखपुर में NEET की तैयारी करने वाले छात्र की हत्या
