लखनऊ: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 से 19 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 16 सितंबर को आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। tलखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा और मेरठ जैसे प्रमुख शहरों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। विशेष रूप से 18 और 19 सितंबर को बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।
यूपी में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
