DUSU चुनाव: 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

नई दिल्लीदिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजों पर पूरे छात्र समुदाय और राजनीतिक संगठनों की नजरें टिकी हुई हैं। वोटिंग प्रक्रिया गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई, और अब आज परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस बार DUSU चुनाव के लिए कुल 2.75 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान दो शिफ्टों में हुआ- मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, जबकि इवनिंग कॉलेजों में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान कराया गया।

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत 52 कॉलेजों और विभागों में यह चुनाव हुआ, जिसमें छात्रसंघ के चार प्रमुख पदों के लिए कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद को लेकर माना जा रहा है, जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के आर्यन मान, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की जॉसलिन नंदिता चौधरी और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) व ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) गठबंधन की अंजलि के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts