नेपाल: अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने किया कैबिनेट का विस्तार

नई दिल्ली: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कैबिनेट के विस्तार का फैसला किया है जिसमें उन्होंने पांच नए मंत्रियों के नामों की सिफारिश की है। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा को उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय और भूमि सुधार, सहकारिता एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा जाएगा।

शिक्षाविद महाबीर पुन को शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नियुक्त किया जाएगा। महाबीर पुन नेपाल में विज्ञान और अनुसंधान के विकास में सक्रिय हैं। कृषिविद् मदन प्रसाद परियार को कृषि मंत्री नियुक्त किया जाएगा। वरिष्ठ जलवायु एवं कृषि विशेषज्ञ परियार, सामाजिक न्याय और समावेशिता के लिए काम करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था, समता फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं।

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश खरेल को सूचना एवं संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी। खरेल इमेज मीडिया ग्रुप में समाचार प्रमुख हैं। संगीता मिश्रा को स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया जाएगा जो पहले स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थीं।

 

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts