उत्तराखंड: चमोली में 13 साल बाद गर्भगृह से बाहर आईं मां चण्डिका

उत्तराखंड: चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड में जिलासु की आराध्य देवी चण्डिका भवानी ने आज 13 साल बाद गर्भगृह से बाहर निकलकर अपने भक्तों को दर्शन दिए। 27 गांवों की देवी चण्डिका आज से 9 माह तक दिवारा यात्रा पर रहेंगी। इस खास अवसर पर देशभर से पंहुचे हजारों प्रवासियों, श्रद्धालुओं व धियाणियो को मां चण्डिका ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया है। माता चण्डिका दिवारा यात्रा के ब्रह्मगुरू हरिबल्लभ सती तथा दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान का कहना है कि गर्भगृह से बाहर आकर पश्वा पर अवतरित होती हैं और देवी प्रथम पडाव के लिए प्रस्थान करेंगी। देवी गर्भगृह से बाहर आकर स्नान कर अपने मायके सरमोला जाएंगी व उसके बाद बानी गांवों का भ्रमण करेगी। इस खास अवसर पर मां चण्डिका देवी के दर्शनों के लिए कई श्रद्धालु पहुंचे। उनका कहना है कि 12 साल से उन्हें इस दिन का इंतजार था।

 

 

Related posts