लखनऊ: पीलीभीत में बीसलपुर-बरेली रोड पर आज सुबह एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मृतकों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार हादसा भड़रिया मोड़ पर तब हुआ, जब कार का टायर पंक्चर होने पर ड्राइवर उसे बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार और पास में खड़े लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
