दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से डॉ. मीरा सिंह, बांकीपुर से डॉ. पंकज कुमार, गोविंद गंज से अशोक कुमार सिंह और फुलवारी से अरूण कुमार रजक को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, पार्टी ने बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से सुभदा यादव, कस्बा से भानु भारतीय और किशनगंज से अशरफ आलम को टिकट दिया है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

