दिल्ली: श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या आज तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुँच चुकी हैं। वे कई प्रमुख नेताओं से मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगी।
हरिनी एक निजी चैनल के कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी। वे शिक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं तलाशने के लिए आईआईटी-दिल्ली और नीति आयोग जाएंगी। श्रीलंका की राष्ट्रपति दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज भी जाएंगी जहां की वे छात्रा रही हैं। सुश्री हरिनी एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

