उत्तराखंड: “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत 02 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

उत्तराखंड: धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओ से खिलवाड करने तथा चमत्कार और दैवीय शक्तियों के दम पर उनकी समस्याओं को ठीक करने का प्रलोभन देकर उनसे पैसा ठगने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे आपरेशन कालेनमि के अन्तर्गत कोतवाली पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानो पर घूम रहे दो फर्जी/छदम-भेषधारी बाबा, जो कि जनता के मध्य खुद को चमत्कारी बाबा बता रहा थे एवं चमत्कार दिखाने व खुद को देवता के अवतार बताकर एवं तन्त्रो/मंत्रो के माध्यम से बीमारी आदि को ठीक करने के नाम पर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे। उक्त दोनो बाबाओं से मौके पर की गयी पूछताछ के दौरान संतोषजनक उत्तर नही देने के कारण मौके से हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया। पुलिस आगे का कार्रवाई कर रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts