नई दिल्ली: तुर्किये के बालिकेसिर प्रांत में भूकंप से भारी तबाही हुई है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 रही। भूकंप के जोरदार झटके स्तांबुल और अन्य शहरों में भी महसूस किए गए। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए।
तमाम इमारतें तेज झटकों की वजह से धराशायी हो गईं। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र 5.99 किलोमीटर की गहराई पर था और इस्तांबुल सहित आसपास के प्रांतों में भी महसूस किया गया।
इस्तांबुल और इज़मिर के निवासियों ने बताया कि भूकंप का असर लगभग 30-40 सेकंड तक रहाइस्तांबुल और इजमिर के अलावा बर्सा और कनक्कले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
