अयोध्या में PM मोदी और RRS प्रमुख मोहन भागवत ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर फहराया धर्म ध्वज,

लखनऊ: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण उत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज, धर्म ध्वज फहराया जो मंदिर का निर्माण पूरा होने का प्रतीक है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटल भी मौजूद रहे। 10 फीट ऊंचे और 20 फीट लंबे समकोण वाले तिकोने ध्वज पर एक चमकते सूरज की तस्वीर है, जो भगवान श्री राम की चमक और वीरता का प्रतीक है, और इस पर कोविदार वृक्ष की तस्वीर के साथ ‘ॐ’ लिखा है। पवित्र भगवा ध्वज राम राज्य के आदर्शों को दिखाते हुए, गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देता है।

पवित्र भगवा ध्वज

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया गया

 

Related posts