जयपुर। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पद्म भूषण सम्मानित भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के 11वें संस्करण का इंटरनेशनल इवेंट एंबेसडर बनाया गया है। 29 नवंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली इस मैराथन में सिंधु खुद भी रनर्स के साथ जुड़ेंगी और भूख के खिलाफ चलाए जा रहे #RunForZeroHunger अभियान को समर्थन देंगी।
इस अभियान के तहत वेदांता ने संकल्प लिया है कि प्रतिभागियों द्वारा तय किए गए हर किलोमीटर के बदले एक बच्चे या जानवर को एक बार का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ना है।
जयपुर के 300वें वर्ष के जश्न में शामिल होगी मैराथन
इस बार मैराथन का आयोजन जयपुर के लिए खास मौके पर हो रहा है। शहर ने 18 नवंबर को अपने 300वें वर्ष में प्रवेश किया है। ऐसे में 29 नवंबर को होने वाली यह दौड़ जयपुर की विरासत, संस्कृति और खेल भावना के उत्सव का हिस्सा बनेगी।
मैराथन में 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर कूल रन और 5 किलोमीटर ड्रीम रन जैसी तीन श्रेणियां रखी गई हैं। इसमें अनुभवी एथलीटों के साथ परिवार और पहली बार दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा।
नंद घर और TACO के जरिए भूख के खिलाफ पहल
#RunForZeroHunger अभियान वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल के उस विजन से प्रेरित है, जिसमें कोई भी बच्चा भूखा न सोए। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के माध्यम से यह पहल नंद घर और द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (TACO) के कार्यों को समर्थन देती है।
नंद घर आधुनिक आंगनवाड़ियों का नेटवर्क है, जहां बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। वहीं TACO पशु कल्याण और संरक्षण से जुड़ी पहल है।
राजस्थान में स्पोर्ट्स टूरिज्म को मिल रहा बढ़ावा
वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन और उदयपुर की वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स टूरिज्म के नक्शे पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
उदयपुर में आयोजित तीसरे जिंक सिटी हाफ मैराथन में 27 राज्यों और छह देशों के करीब 10 हजार धावकों ने हिस्सा लिया था। वहीं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 2026 संस्करण में 40 हजार से अधिक धावक शामिल हुए और #RunForZeroHunger अभियान के तहत 50 लाख मील वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से पांच वर्षों में कुल 2.7 करोड़ से अधिक मील बांटे जा चुके हैं।
खेलों के जरिए युवाओं को आगे बढ़ाने की पहल
वेदांता समूह खेलों को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल, हॉकी और तीरंदाजी जैसे खेलों में भी निवेश कर रहा है। राजस्थान में हिंदुस्तान जिंक की जिंक फुटबॉल एकेडमी के माध्यम से 1,400 से अधिक युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला है। इसके अलावा गोवा में फुटबॉल, झारखंड और ओडिशा में तीरंदाजी तथा कलिंगा लांसर्स के माध्यम से हॉकी को भी समर्थन दिया जा रहा है।
राजस्थान में निवेश और रोजगार पर भी जोर
वेदांता समूह ने राजस्थान में अब तक 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है और भविष्य में एक लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें हिंदुस्तान जिंक के विस्तार कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित करीब 80 हजार करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
समूह के वेदांता ऑयल एंड गैस और हिंदुस्तान जिंक जैसे प्रमुख कारोबार राजस्थान में संचालित हैं। इनके जरिए तेल, जिंक, लेड और सिल्वर उत्पादन के साथ रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
29 नवंबर को होने वाली पिंक सिटी हाफ मैराथन का आयोजन एनीबडी कैन रन (ABCR) द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन के जरिए फिटनेस, पर्यटन और सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर लाने की तैयारी है।
