नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया जारी है। राज्य सीईओ कार्यालय के अनुसार अब तक 6 करोड़ एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। इनमें से 2002 की मतदाता सूची के साथ 26 लाख मतदाताओं का लिंकेज नहीं पाया गया है। इन 26 लाख मामलों को चार श्रेणियों—
DEAD, ABSENTEES, SHIFTED और FAKE
— में वर्गीकृत किया गया है। कई मामलों में यह भी देखा गया है कि भले ही 2002 की सूची में नाम ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है, संबंधित मतदाताओं ने ऑफलाइन फॉर्म जमा किया था।
आयोग ने कहा है कि 2002 की उपलब्ध हार्ड कॉपी के साथ इन ऑफलाइन फॉर्म का मिलान किया जाएगा। ऐसे मामलों की जांच ईआरओ (ERO) करेंगे। राज्य में निर्वाचन सदन द्वारा नियुक्त सचिव स्तर के तीन अधिकारी एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं तैनात रहेंगे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

