बरेली के सुमित यादव को राष्ट्रपति पदक, अग्निकांड में दो छात्रों की बचाई जान, उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मान

Delhi:- दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान दो छात्रों की जान बचाने वाले बरेली के सुमित यादव को राष्ट्रपति के उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनकी अदम्य साहस और मानवता की मिसाल को देखते हुए दिया जा रहा है। राष्ट्रपति की ओर से पदक, प्रमाण पत्र और धनराशि दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। घटना 27 अप्रैल 2024 की है, जब दिल्ली के रोहिणी स्थित मिलनसार अपार्टमेंट में सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई थी। आग की लपटों में दो छात्र, आर्यन गुप्ता और अनुपम कस्तूरिया फंस गए थे। बरेली के मढ़ीनाथ निवासी सुमित यादव ने बिना जान की परवाह किए दरवाजा तोड़कर जलते हुए फ्लैट में प्रवेश किया। उन्होंने अग्निशमन यंत्र की मदद से करीब 45 मिनट तक आग के बीच रहकर बचाव कार्य किया। सुमित ने पहले एक छात्र को सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरे छात्र की हालत गंभीर होने पर वे उसे लेकर दो फ्लैटों की बालकनी के बीच खड़े होकर मदद का इंतजार करते रहे। समय पर पहुंचे बचाव दल ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सुमित यादव की इस वीरता से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts