मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- स्पष्ट नीतियों से बदली राज्य की तस्वीर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के कारण राज्य की तस्वीर बदली है। लखनऊ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 15 लाख करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर उतर चुका है। CM ने कहा कि सरकार की स्पष्ट नीतियों और सुनियोजित कार्य प्रणाली के कारण समाज का हर वर्ग लाभांवित हो रहा है और हर सेक्टर का विकास हो रहा है।

CM सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नीयत, हर एक सेक्टर की पॉलिसी बनाकर के पॉलिसी के दायरे में यानी हम लोगों ने पॉलिसी पैरालिसिस से यूपी को बाहर करके सेक्टरल पॉलिसी तैयार की। चौंतीस सेक्टर की हमारे पास पॉलिसी आज के दिन पे हैं और जिसके माध्यम से देश का, दुनिया का कोई भी निवेशक आकर के अपना निवेश कर सकता है। अब फाइल कल्चर बंद हो गई। फील्ड कल्चर यूपी के अंदर हावी है और सब कुछ यूपी के अंदर दिखाई देगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts