4-साल के बच्चे की हत्या पर मोहल्लेवालों का बवाल: पिता संग सौतेली माँ साथ गयी जेल |

लखनऊ  (Lucknow) के चौक इलाके में 4 साल के बच्चे की हत्या पर मोहल्लेवाले काफी आक्रोशित हैं। शनिवार को बच्चे के बाप और सौतेली मां को पुलिस घर लेकर पहुंची। यह देखते ही मोहल्ले के लोगों ने बवाल कर दिया। पुलिस दोनों को अंदर सीन री-क्रिएशन के लिए ले गई। बाहर मोहल्लेवालों ने गेट फांदना शुरू कर दिया। लोग मृत बच्चे के बाप और उसकी सौतेली मां को गालियां दे रहे थे।

जानिए क्या है मामला-

चौक के लाजपतनगर निवासी अधिवक्ता भीष्म खरबंदा ने अपनी दूसरी पत्नी रागिनी के साथ मिलकर मासूम बेटे अर्नव की पीटकर 12 मार्च को हत्या कर दी थी। पुलिस से बचने के लिए उसने अर्नव के बीमार होने का षड्यंत्र रचा। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। उसकी रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। चोट के 18 निशान मिले।

पहली पत्नी का बेटा था अर्नव –

सुधा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अर्नव की हत्या के आरोपी बाप भीष्म और उसकी दूसरी पत्नी रागिनी को गिरफ्तार कर लिया। अर्नव भीष्म की पहली पत्नी स्वाति कश्यप का बेटा था। स्वाति की मौत के बाद भीष्म ने रागिनी से दूसरी शादी कर ली थी। आरोप हैं कि जब रागिनी को भी बेटा हो गया तो भीष्म और सौतेली मां रागिनी ने बच्चे को मारना-पीटना शुरू कर दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts