लखनऊ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक मरीज बनकर चक की लाइन में लगे, गंदगी पर फटकार लगाई

लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क लगाकर मरीजों की लाइन में लगे, OPD की पर्ची कटवाई। पैथोलॉजी और दवाई वितरण काउंटर पर भी लाइन में लगे।

करीब 54 मिनट तक उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर नाराज हुए। सफाई एजेंसी का एक हफ्ते का भुगतान काटने का आदेश दिया। कहा- जब तक सफाई नहीं हो जाती है, कोई घर नहीं जाएगा।

Related posts