चौधरी चरण सिंह पे हुआ इंडिगो का सर्वर डाउन : हुई सेवाएं बाधित यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Lucknow) पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस का ऑपरेशन अचानक ठप हो गया। पिछले करीब डेढ़ घंटे से सर्वर डाउन होने के कारण कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मंगलवार दोपहर इंडिगो एयरलाइंस के सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। जिसको लेकर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

वहीं 12 से 2:30 बजे तक इंडिगो की लखनऊ एयरपोर्ट पर कोई उड़ान भी नहीं है। सूत्रों ने बताया कि 2:30 बजे इंडिगो का एक विमान है। अगर मेंटेनेंस का काम 2:30 बजे तक नहीं पूरा हो पाया तो यात्रियों के बोर्डिंग पास मैनुअल तरीके से जारी किए जाएंगे।

चेक-इन प्रक्रिया हुआ  प्रभावित इंडिगो का सर्वर ठप होने की वजह से –
एयरपोर्ट पर चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई है। काउंटर पर लंबी कतारें लग गई हैं और यात्री अपनी फ्लाइट की जानकारी के लिए भटकते नजर आ रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts