उत्तर प्रदेश:(Lucknow)लखनऊ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का आज (10 अप्रैल को) अंतिम दिन है। सभी वोटर्स को आज मतदाता सूची देखने का एक बार और मौका दिया जाएगा। अगर आपको अपना नाम वोटर लिस्ट में फाइनली देखना है तो बूथों पर जाकर लिस्ट देख लें। वहां बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मौजूद हैं। अंतिम दिन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। हर बूथ पर बीएलओ की तैनाती की गई है, जो मतदाताओं का नाम वेरिफाई कराने में उनकी सहायता करेंगे। लोग सीधे बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच कर सकेंगे और जरूरी होने पर सुधार या आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।
9 विधानसभा क्षेत्रों में चला व्यापक अभियान –
राजधानी लखनऊ की नौ विधानसभा क्षेत्रों में पिछले कई महीनों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया, जिसमें नए मतदाताओं को जोड़ा गया और मृतक, स्थानांतरित तथा डुप्लीकेट नामों को हटाया गया। 10 अप्रैल को नागरिकों के पास यह अंतिम मौका ।
39.94 लाख से 27.94 लाख रह गए मतदाता –
पहले 39.94 लाख मतदाता की लिस्ट थी पर अब 27.94 लाख रह गई ।
