हाईकोर्ट की छत पर गोद में बच्चा लेकर चढ़ी महिला: बोली – कूद जाऊंगी, मुस्लिम युवक से 2 साल पहले की थी लव मैरिज , लखनऊ का हैं यह मामला।

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ हाईकोट की छत पर एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। चिल्लाते हुए उसने कहा- मुझे न्याय नहीं मिला। करीब एक घंटे तक यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।हालांकि, कुछ सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और महिला को बातों में उलझाए रखा। जैसे ही उसका ध्यान भटका, एक महिला सिपाही ने उसे रेलिंग से नीचे खींचकर सुरक्षित कर लिया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हाईकोर्ट कैंपस के सी-ब्लॉक स्थित पांच मंजिला इमारत की है। महिला की पहचान गोंडा की रहने वाली रूपाली शर्मा के रूप में हुई है। दरअसल, उसका अपने पति के साथ तलाक का मामला चल रहा है।

(जानिए पूरा मामला )

लव मैरिज की थी मुस्लिम युवक से –

रूपाली का करीब दो साल पहले मोहम्मद साबिर से प्रेम विवाह हुआ था। शादी दोनों के घरवालों की मर्जी के बिना हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से दोनों के बीच लड़ाई होने लगी थी। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। रूपाली ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाली। पहले तो निचली अदालत में समझौते के लिए डेट मिलती रही। कुछ हल नहीं निकलने पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा। जहां मिडिएशन चल रहा था। इसमें पति नहीं आता था। हर बार तारीख मिल जाती थी। जिससे आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया।

Related posts