लखनऊ: चलती ई रिक्शा में लगी आग ; ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई 

उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में दरगाह हजरत अब्बास रोड, रुस्तमनगर में चलते ई-रिक्शा में आग लग गई। ड्राइवर को जैसे ही आभास हुआ, वह उतरकर भाग गया। उतरने के बाद वह माथा पीटकर रोता रहा। उसकी आंखों के सामने पूरा ई-रिक्शा जल गया।

आसपास के लोगों ने उसकी मदद की और किसी तरह आग बुझाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा रुस्तमनगर रोड से गुजर रहा था। उसी समय उसमें से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन रोका और नीचे कूद गया।

रात में 1 बजे की हैं यह बात –

ई-रिक्शा सआदतगंज के मोहम्मद रफीक का है। वह ई-रिक्शा से ही घर का खर्च चलाता है। रात में 1 बजे के करीब घर लौटते समय घर से कुछ दूर पहले ही उसके ई-रिक्शे में आग लग गई। इसमें कोई हादसा नहीं हुआ रिक्शा चालक सुरक्षित हैं ।

Related posts