लखनऊ : प्रॉपर्टी डीलर पे दिनदहाड़े फायरिंग:कल्लीपश्चिम बाजार का यह मामला 

उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ में बुधवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने होली संदीप नामक युवक पर फायरिंग की। घटना पीजीआई थाना क्षेत्र में हुई।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल होली संदीप को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश सहित विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts