लखनऊ : ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर ; दो ड्राइवरों में से एक की मौत दूसरा केबिन में फंसा

उत्तर प्रदेश : (Lucknow) लखनऊ में गुरुवार तड़के रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। निगोहां थाना क्षेत्र में जिओ पेट्रोल पंप के सामने चावल और गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने आ गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार पुत्र सत्रोहन प्रसाद निवासी अमावा दोस्तपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली उम्र करीब 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे मायाराम पुत्र सत्रोहन प्रसाद उम्र करीब 60 वर्ष तथा राम हेतु पुत्र रामसनेही उम्र करीब 55 वर्ष को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी ।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक रामबाबू पुत्र उदयराज निवासी ग्राम लालता खेड़ा थाना निगोहां जनपद लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष वाहन में फंस गया था। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया।

Related posts