विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल मेले का शुभारंभ किया

Lucknow News:- लखनऊ में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल मेले का आयोजन किया गया। प्रदेश के 75 जिलों से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों में एआई नवाचार से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित इस कौशल मेले का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया। इस मौके पर MNIT इलाहाबाद के साथ कौशल विकास मिशन ने MOU भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कार्य और मानव संसाधन की कोई कमी नहीं है। हमारे पास स्केल है, लेकिन उसे स्किल में बदलने के लिए ये सभी प्रयास प्रारंभ किए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रदेश सरकार दो करोड़ युवाओं को सक्षम बनाने के लिए स्मार्ट फोन और टैबलेट उपलब्ध करा रही है। युवा नौकरी लेने वाला ही नहीं देने वाला भी बने।

कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) कपिल देव अग्रवाल, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, MSME मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री मन्नू कोरी, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी, कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts