विकास नगर सेक्टर-8 के कल्याण मंडप मैरिज लॉन में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लखनऊ। विकासनगर सेक्टर-8 स्थित कल्याण मंडप मैरिज लॉन में ज्येष्ठ माह के आठवें एवं आख़िरी बड़े मंगल के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक वातावरण में सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की।

सुंदरकांड पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ दूरदराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन की सराहना की।

अभिषेक सिन्हा ने बताया कि बड़े मंगल के पावन अवसर पर सेवा और भक्ति की भावना से यह आयोजन किया गया, जिससे समाज में धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हो सके।

Related posts