लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को तीन मंजिला इमारत में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी छात्र कोचिंग में अध्ययनरत थे और उनकी असमय मृत्यु से पूरे देश में दुख का माहौल है।

उन्होंने कहा कि इन छात्रों का भविष्य उज्ज्वल था, लेकिन इस दुखद घटना ने सब कुछ समाप्त कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं, इसलिए सभी को सुरक्षा संबंधी मानकों और गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
