ट्रम्प ने नहीं पीएम मोदी ने जरूर रुकवाया परमाणु युद्ध !

पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव टेओफिल बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक भूमिका की खुलकर तारीफ करते हुए बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान 2022 के आखिर में जब रूस की ओर से यूक्रेन में सामरिक (टैक्टिकल) परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आशंका थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ऐसा कदम उठाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि दुनिया के चुनिंदा नेताओं में पीएम मोदी ऐसे नेता हैं, जिनकी बात पुतिन गंभीरता से सुनते हैं.

भारत-पोलैंड संयुक्त आर्थिक आयोग की बैठक के बाद नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बार्टोशेव्स्की ने कहा कि भारत और रूस (पहले सोवियत संघ) के बीच दशकों पुराने रणनीतिक संबंध हैं. इसी वजह से राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह को महत्व देते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक सम्मानित वैश्विक नेता हैं और उनकी बात का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असर होता है.पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने कहा कि 2022 के आखिर में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान जब सामरिक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की आशंका थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को ऐसा करने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उन गिने-चुने नेताओं में हैं जो पुतिन पर प्रभाव डाल सकते हैं और यही प्रभाव इस युद्ध को खत्म कराने में भी मददगार हो सकता है.बार्टोशेव्स्की के बयान के बाद एक बार फिर सितंबर 2022 की वह मुलाकात चर्चा में आ गई, जब उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा था, ‘आज का युग युद्ध का नहीं है.’ इस बयान की उस समय दुनियाभर में काफी चर्चा हुई थी.

Related posts